Connect with us

Uncategorized

चारधाम यात्रा 2022 : गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरा टैंपो ट्रेवल खाई में गिरा, दो की मौत, 13 घायल

 उत्तरकाशी : Chardham Yatra 2022 : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोपांग के पास रविवार देर रात को तीर्थयात्रियों का एक टैपो ट्रेवल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो तीर्थयात्री की मौत हुई है तथा 13 घायल हुए हैं। वाहन चालक सहित 13 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

टैपो ट्रेवल अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री से रविवार देर रात 12.30 बजे गंगोत्री से हर्षिल की ओर आ रहा टैपो ट्रेवल गंगोत्री धाम से हर्षिल की ओर आ रहा था। गंगोत्री धाम से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोपांग आइटीबीपी कैंप के निकट टैपो ट्रेवल अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा।

घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया

सूचना पर आइटीबीपी, पुलिस और सेना ने खोज-बचाव अभियान चलाया। जिसमें अलका बोटे पत्नी डा. वेकेटेश बोटे निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र और माधवन निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र की मौत हुई है। खोज बचाव टीम ने घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

यहां से घायलों को आर्मी अस्पताल हर्षिल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। वहीं घायलों में से दो तीर्थयात्रियों स्थिति गंभीर बनी हुई है। अर्नव पुत्र डा. अनुप्रिया व वैशाली पत्नी प्रवीण को देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है।

दुर्घटना में ये तीर्थयात्री हुए घायल:

  • उमा पाटिल पत्नी प्रवण पाटिल उम्र 43 वर्ष निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र
  • अर्नव महरोती पुत्र डॉ. अनुप्रिया उम्र 14 वर्ष निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र
  • साक्षी शिदे पुत्र प्रदीप शिदे उम्र 25 निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र
  • अर्चना शिदे पत्नी प्रदीप शिदे उम्र 48 वर्ष निवासी औरंगाबाद , महाराष्ट्र
  • अजय महाजन पुत्र प्रणव औरंगाबाद महाराष्ट्र
  • अनुप्रिया महर्षि पुत्री सनुप्रिया महर्षि निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र
  • सुधा पवार पत्नी अनिल पवार उम्र 46 वर्ष निवासी पूणे महाराष्ट्र
  • डा. वकेटश पुत्र डा. गणेश उम्र 43 निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र
  • वैशाली पत्नी प्रवीण नायर उम्र 46 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात
  • औरा पुत्र डा. हेमन्त उम्र 10 वर्ष निवासी औरंगाबाद
  • रजनेश सेठी उम्र 40 वर्ष निवासी दिल्ली
  • सुभाष सिंह राणा पुत्र जटाशंकर उम्र 41 वर्ष निवासी मानपुर उत्तरकाशी
  • जितेन्द्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी प्रेमनगर, देहरादून ( वाहन चालक)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts