Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

चारधाम:रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद,फोटो मैट्रिक पंजीकरण के बिना नहीं होगी यात्रा

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा की तिथि नजदीक आ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन, पुलिस, बीआरओ और स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फोटोमैट्रिक पंजीरकण को अनिवार्य किया गया है। बीआरओ की ओर से बद्रीनाथ हाईवे माणा तक सुचारू कर दिया गया है। जिस प्रकार से प्रशासन तैयारियों में जुटा इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार चार धाम यात्रा में रिकार्ड संख्या में यात्री पहुंचेंगे। 

बदरी केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, पंच बद्री, पंच केदार के कपाट खुलते ही यात्रा सीजन शुरू होने को है। चार धाम यात्रा के बदरी नाथ,  हेमकुंड यात्रा पथ की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों के लिए पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। पेयजल के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।

मार्गों पर आवाजाही सकुशल हो इसके लिए दिन रात कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पूर्व इंतजाम पुख्ता किए जाने के निर्देश दिए हैं। बीते दो साल में कोरोना संक्रमण से चार धाम यात्रा बंद रही, लेकिन इस बार प्रशासन और मंदिर समिति को इस बार रिकार्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। 

युद्ध स्तर पर जुटा बीआरओ : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में कई स्थान संकरे हैं। इससे यहां आवाजाही प्रभावित रहती है। इन दिनों बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क कटिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के हनुमान चट्टी, रडांग बैंड, कंचन गंगा, गोविंदघाट, खचरा नाला, के पास सड़क कटिंग का कार्य चल रहा है। साथ ही सड़क पर डामरीकरण किया जा रहा है। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।  

कारोबार में आएगा सुधार 
प्रशासन, मंदिर समिति के साथ कारोबारी भी इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद जता रहे हैं। बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, बद्रीनाथ व्यापार संघ के अध्यक्ष विनोद नवानी,  व्यवसायी जमुना प्रसाद रैवानी,  यात्रा पथ पीपल कोटी के व्यवसायी अतुल शाह का कहना है कि इस बार चार धाम यात्रा पहले से बेहतर होगी। 

अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग 
चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि बद्रीनाथ यात्रा मे 19 मेडिकल यूनिट कार्य करेंगी ’ इनमें मेडिकल ऑफिसर के साथ 14 डॉक्टर, 25 फार्मासिस्ट, 56 नर्स, 34 एम्बुलेंस रहेंगी ’ साथ ही 2 ब्लड बैंक, ट्रामा सेंटर, ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।  

चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने की तैयारी शुरू  
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्लान समेत कई बुनियादी सुविधाओं को लेकर एसपी ने पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। ताकि यात्रा के दौरान कोई यातायात व्यवस्था में कोई दिक्कत न आ सके।

वहीं एसपी ने यात्रा के बेहतर संचालन को लेकर कामिकों को सुझाव भी मांगे।  पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष की यात्रा में अत्यधिक श्रद्धालुओं के आने से यात्रा मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

 इसके लिए सड़क मार्ग के किनारे चौड़े स्थानों पर ही पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि सोनप्रयाग सीतापुर स्थित पार्किंगों के फुल हो जाने की दशा में इन स्थानों पर अस्थाई तौर पर वाहनों को रोककर यातायात संचालन किया जा सके।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts