Connect with us

अपराध

चम्पावत : नाबालिग को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे की साजिश रचने के मामले में बड़ी कार्रवाई, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे की साजिश रचने के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

चम्पावत। थाना चम्पावत क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

 

 

पुलिस के अनुसार वादी राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर कमल सिंह रावत, अर्जिता राय एवं आनंद सिंह मेहरा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट की भी वृद्धि की गई है।

 

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल सिंह रावत एवं अर्जिता राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं तीसरे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में कमल सिंह रावत पुत्र बच्ची सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, पोस्ट धौन, थाना एवं जिला चम्पावत तथा अर्जिता राय पुत्री ललित मोहन राय निवासी कनलगांव, थाना एवं जिला चम्पावत शामिल हैं।

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी कमल सिंह रावत का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा, वर्ष 2017 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े दो मुकदमे, वर्ष 2023 में दुष्कर्म, अपहरण एवं धमकी का मामला तथा वर्ष 2024 में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना शामिल है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि कानून का दुरुपयोग करने, सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने तथा निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts