Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

चैत्र नवरात्रि 2022: चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं इन चीजों का भोग

खबर शेयर करें -

 Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है। शनिवार के दिन से शुरू होने के कारण इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं वहीं वापस भैंसे से जाएगी। ऐसे में उसकी सवारी का असर जातकों के जीवन में शुभ या अशुभ पड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिन पड़ रही हैं। जिसके कारण मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। जानिए मां के किस स्वरूप को क्या लगाएं भोग।

पहला स्वरूप मां शैलपुत्री

पहला दिन मां शैलपुत्री का माना जाता है। आरोग्य और धन लाभ के लिए मां को गाय के घी का भोग लगाना शुभ होगा।

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी को चीनी का भोग लगाना चाहिए। इससे अच्छी सेहत के साथ दीर्घायु का वरदान मिलता है।

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं ये भोग

तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। इस दिन मां को भोग लगाने के साथ जरूरतमंद को दान देना शुभ माना जाता है। इसलिए तीसरे दिन मां को दूध या इससे संबंधी बनी हुई चीजों का भोग लगा सकते हैं। इससे धन लाभ होगा।

चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मां को मालपुआ का नैवेद्य अर्पित करना चाहिए। इससे जातक के ऊपर मां का आशीर्वाद बना रहता है।

पांचवें दिन माता स्कंदमाता को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के पांचवे दिन माता स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति के बिजनेस, करियर में उन्नति होती है और हर काम बनने लगते है।

छठे स्वरूप मां कात्यायनी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठवें अवतार मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इस दिन मां को शहद का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे जातक को धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान है। रोग मुक्त होने के लिए मां कालरात्रि को गुड़ से बनाई हुई चीज का भोग लगाएं।

आठवें स्वरूप मां महागौरी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा का आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा करने का विधान है। मां का आशीर्वाद पाने और हर इच्छा पूर्ण करने के लिए मां को नारियल का भोग लगाएं।

नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूड़ी और खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन ये भोग लगाने से मां की कृपा हमेशा जातक के ऊपर बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts