Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में केंद्र, राम नवमी हिंसा की साजिश रचने का आरोप

खबर शेयर करें -

केंद्र सरकार जल्द की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन पर प्रतिबंध लगा सकती है. हाल ही में देशभर के विभिन्न राज्यों में संपन्न रामनवमी उत्सव के दौरान हुई हिंसा और सांप्रदायिक तनाव के लिए केरल स्थित विवादित संगठन पीएफआई को ही जिम्मेदार बताया गया है. सूत्रों ने कस्तूरी न्यूज़ को यह जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार इसी हफ्ते फैसला ले सकती है. केंद्र ने कहा कि प्रतिबंध से जुड़ी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसके संबंध में अधिसूचना जारी की जा सकती है.

पीएफआई का गठन 2006 में केरल में हुआ था और इसका मुख्यालय दिल्ली में है. केंद्रीय जांच एजेंसी देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनों को भड़काने, दिल्ली के दंगों और कई अन्य मामलों में पीएफआई के कथित ‘वित्तीय जुड़ाव’ की जांच कर रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts