Connect with us

Uncategorized

सीबीएसई ने जारी किया इंटरमीडिएट का रिजल्ट: लड़कियों ने बाजी मारी

नई दिल्ली। सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और Digi Locker पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हुए। नतीजों के ऐलान के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को नतीजे देखने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड की जरूरत होगी.
छात्र, अपनी ऑनलाइन मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. छात्र रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट, मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts