Connect with us

Uncategorized

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

काशीपुर : अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने घर में घुसकर महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये हैं। महिला ने आरोपियों पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक मटर प्लांट की महिला ठेकेदार ने अपने अधिवक्ता देवेंद्र कुमार के माध्यम से धारा 156(3) के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें कहा था कि वह विधवा महिला है और उसके बड़े पुत्र की भी मृत्यु हो चुकी है।

30 जून 2022 की रात वह अपनी पुत्री के साथ घर पर थी। इसी बीच तीन लोग उसके घर में घुस और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तमंचा व धारदारहथियारों के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया और संदूक का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात ले गये।

आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिये और वीडियो बना लिया। जब उसकी पुत्री बचाने आई तो आरोपी उसकी पुत्री के पीछे भागे। पुत्री ने जीने का दरवाजा बंद कर दिया और छत से शोर मचा दिया। शोर मचाने पर उसका भाई और बेटा समेत अन्य लोग आ गये।

आरोपी 3.50 लाख रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया डालने की धमकी देते हुए चले गये। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। न्यायालय ने सुनवाई के बाद प्रार्थना पत्र स्वीकार कर थानाध्यक्ष काशीपुर को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिये।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts