Connect with us

अपराध

सहकारी बैंक में करोड़ों के ऋण घोटाले का मामला, पूर्व एमडी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

सहकारी बैंक में करोड़ों के ऋण घोटाले का मामला, पूर्व एमडी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा में करोड़ों रुपये के ऋण वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तत्कालीन प्रबंध निदेशक (एमडी), महाप्रबंधक (जीएम), सहायक महाप्रबंधक (एजीएम), शाखा प्रबंधक तथा ऋण लेने वाली फर्म के दो निदेशकों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

 

आरोप है कि वर्ष 2017 में बैंक प्रबंधन समिति ने एक फर्म को दो करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट ऋण सीमा के नवीनीकरण की स्वीकृति दी थी, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों ने समिति के निर्णय के विपरीत ऋण सीमा बढ़ाकर सात करोड़ रुपये कर दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऋण स्वीकृति के दौरान बैंक के निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया और कम मूल्य की संपत्ति को गिरवी रखकर ऋण मंजूर किया गया। इसके अलावा दस्तावेजों में भी अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं।

 

 

मामले में तत्कालीन प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, जीएम धर्मवीर सिंह, एजीएम कर्ण सिंह बिष्ट, तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज राणा तथा संबंधित फर्म के निदेशक आनंद सिंह चौहान और सुनीता चौहान को नामजद किया गया है।

पुलिस ने बैंक प्रबंधन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts