Connect with us

Uncategorized

पत्नी के उत्पीड़न के बाद मेजर, मां और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। शादी के करीब साढ़े तीन साल बाद महिला ने मेजर पति और ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता उत्पीड़न से तंग होकर अपने मासूम बेटे को लेकर मायके में रह रही है। महिला की तहरीर पर डोईवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मिंयावाला की एक कालोनी निवासी युवती का विवाह अक्तूबर 2018 में पुष्प विहार, धर्मपुर निवासी सेना के एक मेजर से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दिन से ही उसकी सास और ससुर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि इसके बाद पति ने भी कई बार पीटा।

उसने दो बार मेडिकल भी कराया। उस दौरान लोक लाज के चलते तहरीर नहीं दी। बाद में उत्पीड़न बढ़ा तो अपने बेटे को लेकर मायके में रहने लगी। आरोप है कि मायके में पति आकर उसका उत्पीड़न करता है। पीड़िता की तहरीर पर डोईवाला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts