Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर केस; जानें क्या है मामला 

खबर शेयर करें -

पीपीपी मोड में संचालित हो रहे जिला चिकित्सालय पौड़ी में सेवारत डाक्टरों और पीजी संचालक के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विवाद में शामिल चार डाक्टरों पर मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। इससे पूर्व इस मामले में पुलिस ने घटनाक्रम के समय डाक्टरों की शिकायत पर पीजी संचालक, पत्नी के साथ ही अन्य 7 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।जिला अस्पताल में कार्यरत 16 डाक्टर पौड़ी के एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहते थे। जहां बीती 28 फरवरी की रात पीजी संचालक, उनकी पत्नी व अन्य सात लोगों और कुछ डाक्टरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। बीती 1 मार्च को डा. राहुल सैनी की तहरीर पर पुलिस ने पीजी संचालक, उनकी पत्नी व सात अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की थी।

2 मार्च को जिला अस्पताल पौड़ी में सेवारत समस्त डाक्टरों ने दो घंटे के लिए ओपीडी सेवा बंद रखी थी। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पौड़ी में पीजी संचालक गुंजन नेगी की पत्नी अंजलि नेगी की तहरीर पर चार डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु हो गई है। प्रभारी कोतवाल पौड़ी महेश रावत ने बताया कि डा. राहुल सैनी, डा. श्रुति सकलानी, डा. शशांक शर्मा व डा. आयुष अग्रवाल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई हैं। बताया कि एसआई सोमवीर को जांच रिपोर्ट सौंप जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts