Connect with us

अपराध

सरकारी जमीनों पर धार्मिक संरचनाओं के निर्माण का मामला गरमाया, प्रशासनिक जांच में सामने आए कई नाम

 

सरकारी जमीनों पर धार्मिक संरचनाओं के निर्माण का मामला गरमाया, प्रशासनिक जांच में सामने आए कई नाम

पछुवा दून क्षेत्र में मस्जिद, मदरसे और ईदगाहों को लेकर प्रशासन ने शुरू की पड़ताल, भू-अभिलेखों में सामने आईं कई अनियमितताएं

 

“जमीन के दस्तावेजों में उलझे धार्मिक निर्माण, पछुवा दून में प्रशासन की नजर”

 

“कब्जे की जमीन पर आस्था के ठिकाने? जांच में खुलेंगे कई राज”

देहरादून। थानों क्षेत्र में एक मस्जिद को लेकर शुरू हुई जांच के बाद अब पछुवा दून क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी धार्मिक संरचनाओं का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की प्रारंभिक जांच और पुलिस की रिपोर्ट में कई ऐसे निर्माणों का उल्लेख किया गया है, जिनके संबंध में भूमि स्वामित्व और अनुमति को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार विकासनगर परगना क्षेत्र में कई मस्जिद, मदरसे और ईदगाह ऐसी चिन्हित की गई हैं, जिनके निर्माण को लेकर सरकारी भूमि के उपयोग और आवश्यक अनुमतियों की जांच की जा रही है। जांच में ग्राम समाज, सिंचाई विभाग और अन्य विभागों की भूमि से जुड़े प्रकरण सामने आने की बात कही गई है।

रिपोर्ट के अनुसार कुल्हाल, ढकरानी, कुंजा, बरोटीवाला सहित कई क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर भू-अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रशासन अब संबंधित विभागों से दस्तावेज जुटाकर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

जांच में यह भी सामने आया है कि राज्य गठन से पहले और बाद के वर्षों में क्षेत्र में धार्मिक संरचनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक मामले की नियमों के अनुसार जांच की जाएगी और यदि कहीं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी देहरादून जिले में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अब प्रशासन की नजर उन सभी निर्माणों पर है, जिनके भू-स्वामित्व और अनुमति को लेकर विवाद या शिकायतें सामने आई हैं।

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts