Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

शादी में गई कार बिजली के खंबे से टकराई, 6 बारातियों की मौत, 6 गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद। शुक्रवार दोपहर मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात में शामिल होने जा रहे बरातियों की कार अजीमनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे और फिर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे अजीमनगर थाना क्षेत्र में लालपुर से खौद मार्ग पर हुआ। मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के रहटा माफी गांव निवासी विशाल की शादी रामपुर के काशीपुर आंगा गांव निवासी सोनम के साथ तय हुई थी। जिसमें शुक्रवार दोपहर डिलारी से 10 बराती और एक चालक के साथ कार में सवार होकर काशीपुर आंगा जा रहे थे। इस दौरान अजीमनगर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब पौने दो बजे कार अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के खंभे से टकरा गई, इसके बाद भी कार रूकी नहीं और एक पेड़ से टकरा गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts