Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

शास्त्री भवन की 7वीं मंजिल से कूदकर वैज्ञानिक ने की आत्महत्या, गेट नंबर 2 से शव बरामद

खबर शेयर करें -

इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत 55 वर्षीय एक वैज्ञानिक की सोमवार को मध्य दिल्ली स्थित शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदने के बाद मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी निवासी राकेश मलिक के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शव शास्त्री भवन के गेट नंबर दो के सामने मिला, जिसमें केंद्र सरकार के कई मंत्रालय हैं.

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने कहा, ‘‘शास्त्री भवन से एक व्यक्ति के कूदने के बारे में सूचना मिली थी. जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तो उस व्यक्ति की पहचान राकेश मलिक के रूप में हुई.’’ डीसीपी ने कहा, ‘‘संसद मार्ग थाने के अधिकारियों की एक टीम और एम्बुलेंस के साथ अपराध शाखा की एक टीम मौके पर पहुंची. आगे की जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’’

21वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी
बता दें कि दिल्ली- एनसीआर में इन दिनों छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने के मामले बढ़ गए हैं. बीते दिनों गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में रहने वाले एक अभियंता और उसकी दोस्त ने कथित रूप से 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई थी. कथित खुदकुशी की यह घटना शाम चार बजे की थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि दोनों आपसी सहमति से लि-विन में रह रहे थे. पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को थाना बिसरख पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा था कि गौर सिटी सोसायटी के 14वें एवेन्यू के 21वीं मंजिल से कूदने वाले अभियंता युवक की पहचान सचिन कुमार पुत्र अजय कुमार (28 वर्ष) निवासी सेक्टर 9, नया विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई. पंकज ने बताया था कि युवती की पहचान कुमारी प्राची (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई थी. उन्होंने बताया था कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts