Connect with us
हलद्वानी: ज़मीन धोखाधड़ी के मामले में पति पत्नी गिरफ्तार, 1 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप..आप भी पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized

उत्तराखंड के बंटी और बबली: जमीन दिलाने के नाम पर शातिर पति-पत्नी ने ठगे 1 करोड़ रुपये

हल्द्वानी: उत्तराखंड में जमीन की धोखाधड़ी बहुत बढ़ गई है। जमीन की धोखाधड़ी करने वाले बदमाश मासूम लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं और फर्जीवाड़ा कर उनसे लाखों करोड़ों रुपए लूट रहे हैं। हाल ही में हल्द्वानी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर पति पत्नी ने एक करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी की और आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

मुखानी थाना प्रभारी रमेश भूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी की गई है पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर फर्जीवाड़ा एवं धोखाधड़ी के संबंध में थाना मुखानी में पांच अभियोग पंजीकृत किए गए थे जिसमें पुलिस ने आरोपी तनुजा पांडे एवं शेखर चंद्र पांडे के विरुद्ध केस दर्ज किया था।

थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति पत्नी काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिनकी पकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित की थी गिरफ्तार किया है। उनको पंजाब से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति पत्नी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और उनसे पूछताछ में पता लगा कि आरोपियों द्वारा अन्य लोगों से भी जमीन के मामले में ठगी के गए हैं और 5 लोगों से करीबन 1 करोड़ से अधिक की जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

वहीं देहरादून के राजपुर पुलिस ने भी फर्जीवाड़ा कर किसी और की भूमि को बेचने वाले एक आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार किया है। थाना राजपुर प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच करने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी अब्दुल से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts