Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

महिलाओं को समर्पित कांग्रेस का बजट, मुफ्त बस यात्रा, नौकरियों में ४० प्रतिशत आरक्षण

खबर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस ने बुधवार को प्रियंका वाड्रा गांधी की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है।
घोषणापत्र एक नजर में…

  • ५०० के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
  • चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
  • पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
  • सरकारी नौकरियों में ४० प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पुलिस विभाग में भर्ती में ४० प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
  • कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना ४० हजार रुपए की मदद की जाएगी।
  • स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
  • सरकार बनने के पहले वर्ष २०० यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • पीजी छात्रों को ५ लाख रुपए तक के स्टूडेंट क्रेटिड कार्ड दी जाएंगी।
  • सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में ५७ हजार रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
  • राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • राज्य पुलिस कर्मियों को ४६ सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।
  • राज्य में पहली स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
  • मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
  • सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
  • कड़ा भू-कानून बनाया जाएगा।
    साभार: न्यू मीडिया
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized