Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नशे में लड़खड़ा रहे दूल्हा समेत दुल्हन ने बारात बैरंग लौटाई

खबर शेयर करें -

कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को आई एक बरात को तब बैरंग वापस लौटना पड़ा, जब दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार कर दिया।

यह बरात एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र आई थी। दुल्हन के इस निर्णय की क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया। पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इस बीच दुल्हन भी स्वजन व सखियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। बताया गया कि मंडप में जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा तो शादी करने से ही इनकार कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts