Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ब्रेकिंग: उत्तराखंड के आईएएस के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस का छापा

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तर प्रदेश में विवादों में रहे उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रामविलास यादव का यूपी से उत्तराखंड आने के बाद विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे रामविलास यादव पर उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लखनऊ, देहरादून समेत सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है। उनके खिलाफ 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। बता दें कि आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वह 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस टीम ने आइएएस यादव को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा, लेकिन वह उ‍पस्थित नहीं हुए। इसके बाद आईएएस का पक्ष जानने के लिए तीन सदस्यीय हाईपावर कमेटी बनाई गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts