Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग: हाकम गिरफ्तारी के बाद BJP से बाहर

खबर शेयर करें -

देहरादून: भाजपा के जिला पंचायत सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। हाकम सिंह रावत का नाम पहले दिन से ही इस मामले सामने आ रहा था। उसके खिलाफ एसटीएफ के बाद पुख्ता सुबूत भी थे। बावजूद, भाजपा ने उस पर कार्रवाई नहीं की।

हाकम सिंह भाजपा से निष्कासित बीजेपी ने उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले मे आरोपी हाकम सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है।

सवाल यह है कि आखिर भाजपा किस बात का इंतजार कर रही थी, जबकि हाकम सिंह रावत पर वन विभाग की भर्ती को लेकर भी आरोप लगे थे। मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बड़ा सवाल यह है कि तब उनको किसने मुकदमें से बचाया था। तब उन पर क्यों कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा ने हाकम को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला देरी से लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts