Connect with us

Uncategorized

Breaking-महाराष्ट्र बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक, राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है: सूत्र

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के मद्देनजर राज्य बीजेपी की कोर कमिटी की आज शाम 5:30 बजे बैठक बुलाई गई है. यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के घर पर आयोजित होगी. महाराष्ट्र बीजेपी इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इस बैठक में चंद्रकांत पाटिल, आशीष सेलार, सुधीर मुनंगतीवार शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे गुट राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है.

महाराष्ट्र की राजनीत में आज कई घटनाक्रम एक साथ घटित हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों की अयोग्यता संबंधी डिप्टी स्पीकर के नोटिस पर 12 जुलाई तक रोक लगा दी है और इस पर संबंधित पक्षों को जवाब देने के लिए कहा है. दूसरी ओर उद्धव ठाकरे गुट के लोग काफी आक्रामक हो गए हैं और कई तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. ऐसे में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बीजेपी की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब तक बीजेपी इस पूरे मामले से खुद को अलग-थलग कर के रख रही थी लेकिन आज की बैठक के बाद बीजेपी अपने अगले कदम के बारे कोई स्पष्ट संकेत दे सकती है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts