Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग हल्द्वानी:छात्रा से प्रधानाध्यापक ने की छेड़छाड़ स्कूल में हंगामा मामला थाने पहुँचा

हल्द्वानी यहां वार्ड नंबर 28 उजाला नगर के एक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला उजागर हुआ अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया मालूम हुआ कि यहां कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से प्रधाना अध्यापक द्वारा कई दिन से शारीरिक माप लेने के बहाने छेड़छाड़ की जा रही थी आज जब छात्रा ने घर में बताया तो अभिभावक स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से भीड़ गए हंगामा ज्यादा बढ़ने पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया व प्रधानाध्यापक को लेकर थाने पहुंची है खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था छात्रा के मामा ने बताया कि छात्रा से प्रधानाध्यापक कई दिन से अपने कक्ष में बुलाकर शरीर का माप लेने की बात करते हुए बैड टच कर रहे थे छात्रा की शिकायत पर वह अपने समर्थकों के साथ स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापक ने उनसे भी बदसलूकी शुरू की थी जिस पर हंगामा बढ़ गया और पुलिस बुलानी पड़ी खबर लिखे जाने तक थाना बनभूलपुरा में हंगामा चल रहा था.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts