Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग: लोकसभा में गतिरोध खत्म, 4 सांसदों का निलंबन वापस

लोकसभा से निलंबित हुए सांसदों का निलंबन खत्म हो गया है. लोकसभा में विपक्ष के साथ सहमति के बाद सस्पेंशन खत्म करने के लिए प्रस्ताव लाया गया था. इसी के साथ लोकसभा से निलंबित सांसदों का सस्पेंशन खत्म हो गया. जुलाई के आखिरी में संसद में प्लेकॉर्ड दिखाने के चलते कांग्रेस के चार सांसदों को लोकसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. जिन चार सांसदों को निलंबित किया गया था, वे मनिकम टैगोर , टीएन प्रतापन , जोथिमणि और राम्या हरिदास हैं.

यह भी पढ़ें 👉  डायबिटीज के मरीज़ बिना डरे ले सकते हैं इन 5 हेल्दी स्नैक्स का मज़ा

संसद में हंगामा को लेकर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मैंने सदन में आश्वस्त कराया है कि कल दोपहर राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी. इसके बाद भी विपक्ष एक मत पर नहीं आ रहा है. उनके मन में शंका है कि सरकार के काम सामने आएंगे और कैसे विपक्ष ने महंगाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए. सरकार पहले दिन से महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार है. वित्त मंत्री को कोविड हुआ था उनके ठीक होने के बाद से हम विपक्ष को चर्चा के लिए अपील कर रहे हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts