Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग: हवा में फंसे विधायक किशोर उपाध्याय समेत 70 लोग, रोपवे खराब

खबर शेयर करें -

टिहरी: सुरकंडा देवी मंदिर में उस वक्त लोगों की जान हलक में फंस गई, जब रोपवे हवा में ही फंस गया। रोपवे के फंसने से लोग काफी घबरा गए। जिस वक्त रोपवे फंसा, उस वक्त टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी उसमें मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार लोग करीब आधा घंटे उतक रोपवे में हवा में ही लटके रहे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। रोपवे में अचानक आई टेक्निकल दिक्कत के कारण रोपवे फंस गया था। जिसमें इंजीनियरों के आने के बाद ठीक कर लिया गया।

लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी चूक हुई कैसे। वह भी तब जबकि देश के कई राज्यों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। देवघर में रोपवे हादसे में कई लोगों की जानें चली गई थी।























Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts