Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बिक ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री मोदी, साह के दिल्ली पहुंचते ही होगा सीएम पद का ऐलान

खबर शेयर करें -

कस्तूनी न्यूज नेटवर्क, देहरादून
उत्तराखंड में भावी मुख्यमंत्री के पद का ऐलान अभी तक नहीं हो सका है। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान हालांकि उत्तराखंड में ही मौजूद हैं, मगर सीएम पद पर घोषणा की इंतजारी लंबी खिंच रही है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित साह दिल्ली में नहीं बल्कि गुजरात में हैं। उनके शनिवार शाम तक दिल्ली लौटते के बाद ही अगले मुख्यमंत्री का ऐलान हो जाएगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर शुक्रवार को गृह राज्य पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह भी हैं। इधर प्रदेश में नए मुख्यमंत्री चुनने की कवायद चल रही है। पार्टी के तमाम बड़े नेता अपने-अपने लिहाज से राजनीतिक चालें चल रहे हैं। मगर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह मोदी-साह-नड्डा की जोड़ी को ही तय करना है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें शनिवार देर शाम तक दिल्ली पहुंचना है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा उनसे मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में अमित साह भी मौजूद होंगे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद ही अगले मुख्यमंत्री का नाम तय होगा और दिल्ली से संदेश देहरादून पहुंचेगा। अभी फिलहाल देहरादून में सीएम के नाम को लेकर जो भी चर्चा है उस पर पूर्ण विराम इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद ही लगेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized