Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग ब्रेकिंग: बंगाल में फिर उठा तूफान, तीन एमएलए के पास कैश का अंबार, अब तक पैसे गिनने की मशीन का इंतजार

पश्चिम बंगाल में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक विधायकों के पास मिली रकम इतनी ज्यादा है कि बिना मशीन के इसकी गिनती नहीं हो सकती। पुलिस ने बताया कि वह बरामद पैसे की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन का इंतजार कर रही है। हावड़ा की एसपी स्वाती भंगालिया ने बताया कि जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है, उनके नाम इरफान अंसारी विधायक जामताड़ा, राजेश कच्छप विधायक विधायक और नमन बिक्सल विधायक कोलेबिरा हैं।भाजपा ने लगाया आरोपवहीं इतनी भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी के बाद राजनीतिक आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चुका है। झारखंड भाजपा के महासचिव ने कहा कि जब से कांग्रेस झारखंड में सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी झारखंड में अफसरों के घरों से कैश बरामद हुआ था। साहू ने कहा कि यह लोग जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग करते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts