Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ब्रेकिंग: अश्लील वीडियो बनाकर व्यापारी को ब्लैकमेल कर वसूले 5 लाख, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां एक व्यापारी को उसका अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ₹5 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। बार बार पैसों की मांग से तंग आकर आख़िरकार व्यापारी ने काठगोदाम थाने mमें तहरीर दी है जिसके बाद काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी का कहना है कि बदनामी के डर से उन्हें पैसे दे दिए, लेकिन फिर बार-बार कॉल आते रहे और हर बार पहले से ज्यादा पैसे मांगे गए,व्यापारी ने 5 लाख रुपये जालसाजों को दे दिए। काठगोदाम थाना निवासी व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि 28 जुलाई उनके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसीपी बताया, उसने धमकाते हुए कहा आपका अश्लील फोटो वीडियो लेकर कुछ लोग थाने पहुंचे हैं, अगर आप समझौता करते हैं तो आप तुरन्त 31,500 रुपये खाते में डाल दो।

जिसके बाद घबराए व्यापारी ने उनके बताए हुए बैंक खाते में पैसे डाल दिए, इसके तुरंत बाद फिर एक फोन आया और उसने 95,500 रुपये की मांग कर दी, यह रकम भी व्यापारी ने दे दी और फिर एक धमकी भरा फोन आया और 1,51000 की मांग की गई, वह पैसे के जमा करते ही लोकल पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 2,41000 रुपये वलूस लिए गए। इस तरह जालसाजों ने पीड़ित से 5,19,000 रुपये ठग लिए। व्यापारी का कहना है कि जालसाज उसको ब्लैकमेल करते रहे, जिसके बाद थक हार कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, व्यापारी के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized