Connect with us

Uncategorized

बोले बंशीधर भगत- मैं चाहता हूं मेरा बेटा मेरी जगह ले, हालांकि हाईकमान…..

नैनीताल। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत गुरुवार को नैनीताल दौरे पर पहुंचे। इस मौके पर राज्य अतिथि गृह में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनावों में तैयार रहने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए की। उन्होंने कहा कि वह अब व्यक्तिगत रूप से आगामी चुनाव में प्रतिभाग करना नहीं चाहते, हालांकि पार्टी कमान का निर्णय अंतिम रहेगा।
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव अब उनके चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। वह चाहते हैं कि उनका बेटा विकास भगत उनकी जगह ले और इसके लिए वह प्रयास भी करेंगे कि उनके बेटे को सक्रिय राजनीति में आने का मौका मिले। भगत ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता है, इसलिए वह कह नहीं सकते कि उनके बेटे को पार्टी मौका देगी या नहीं। लेकिन उनका बेटा सक्रिय रूप से भाजपा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। वह हर तरह से पार्टी के योग्य उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अपनी अंतिम सांस तक वह भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करेंगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है, जो देश हित की बात करती है और देश के लिए अच्छा कार्य कर रही है। जिससे सभी वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी कमान का निर्णय अंतिम होगा। जिसे टिकट मिलेगा वही चुनाव लड़ेगा, लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि अब उनकी जगह उनके बेटे को दी जाए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts