अपराध
नैनीताल में तीन दिन से लापता होटल कर्मचारी का शव झील से बरामद, पाषाण देवी के पास मिला शव
नैनीताल में तीन दिन से लापता होटल कर्मचारी का शव झील से बरामद, पाषाण देवी के पास मिला शव
नैनीताल में तीन दिन से लापता 31 वर्षीय होटल कर्मचारी का शव मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
खबर:
मल्लीताल के सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) एक होटल में कार्यरत था। शनिवार रात वह दोस्त से मिलने की बात कहकर होटल से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। अगले दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर होटल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने खोजबीन के दौरान पाषाण देवी मंदिर के पास झील किनारे प्रकाश का बैग, कपड़े, जूते और दूध की बोतल बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
