Connect with us

अपराध

डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह निलंबित, रिश्वत लेते हुए हुए थे गिरफ्तार

डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह निलंबित, रिश्वत लेते हुए हुए थे गिरफ्ता

डोईवाला में रिश्वत लेने के आरोप में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री धन सिंह रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की स्वीकृति दी। उन्होंने साफ कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारी विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। हाल ही में विजिलेंस टीम ने डोईवाला में तैनात प्रभारी बीईओ धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के तहत निलंबित किया गया है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं और छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व आमजन से फीडबैक लेकर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जाए।

उन्होंने दोहराया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts