Connect with us

Uncategorized

मोदी की अगुवाई में उत्तराखंड आएंगे नड्डा समेत भाजपा दिग्गज

  • 8 फरवरी को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली
  • नैनीताल क्षेत्र की 14 विधानसभाओं में 56 स्थानों पर सभा करेंगे मोदी: भट्ट
मोदी की अगुवाई में उत्तराखंड आएंगे नड्डा समेत भाजपा दिग्गज

  • कस्तूरी न्यूज नेटवक, हल्द्वानी
    उत्तराखंड में बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रचार में आखिरी हफ्ते में अपने राष्ट्रीय नेताओ की उतारने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी की ८ फरवरी को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। इस रैली के संयोजक प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नैनीताल लोकसभा क्षेत्र १४ विधानसभाओ में ५६ स्थानों पर,यानि हर विधानसभा में चार स्थानों पर, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मतदाताओं को संबोधित करेंगे। भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी की रैली सोशल मीडिया के जरिए आम जनमानस तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा।
    भट्ट ने बताया कि ७ फरवरी को बागेश्वर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। नड्डा के बागेश्वर दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भट्ट ने कहा वे स्वयं इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। प्रदेश महामंत्री भट्ट ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी कालाढूंगी विधानसभ में बीजेपी प्रत्याशी श्री बंशीधर भगत के लिए प्रचार करेंगे, पार्टी स्तर पर गडकरी के कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी उत्तराखंड का दौरा करना चाहते है, उन्हें निर्वाचन आयोग की अनुमति मिली तो उनका भी कार्यक्रम अल्मोड़ा के लिए तय किया जा सकता है।
    श्री भट्ट ने कहा उत्तराखंड में धामी सरकार का होना जरूरी है। डबल इंजन की सरकार के होने से केंद्र द्वारा उत्तराखंड में शुरू की गई एक लाख चालीस हजार करोड़ की योजनाओं को समय से पूरा करने में आसानी रहेगी। आम तौर पर देखा गया है कि जिन राज्यो में विपक्ष की सरकार है वहां केंद्र की योजनाये या तो लागू नहीं की जाती और जहां लागू होती हैं, वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। श्री भट्ट ने कहा उत्तराखंड में बीजेपी सिक्सटी प्लस के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।हमने पिछली बार से तीन सीटे ज्यादा लेकर आनी है,ऐसा हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts