Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा, उकसाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड के नौजवानों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। कई ऐसी ताकतें हैं, जो देश को अस्थिर करना चाहती हैं। ऐसे लोग युवाओं को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर अपना राजनीतिक हित साधना चाहती है।

शनिवार को मीडिया को जारी बयान में भगत ने अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं से कहा कि देश सेवा का जज्बा लिए सेना में जाने वाले नौजवान बहकावे में आकर अपने भविष्य से खिलवाड़ न करें। भगत ने युवाओं को बरगलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का युवाओं से भावनात्मक जुड़ाव है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 प्रतिशत सैनिक नियमित सेवा पूरी करेंगे। इसके अलावा अग्निवीर कहलाएंगे। उन्हें रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। नौकरियों में वरीयता दी जाएगी।

ऐसे में युवाओं को जल्द ही भर्ती का इंतजार करना चाहिए। सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। केंद्र सरकार की यह बेहतरीन योजना है। युवाओं को इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए। वैसे भी पहाड़ी राज्य के युवाओं का हौसला पहाड़ जैसा ही है।

भगत ने कहा कि इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की है। युवाओं को अराजकता के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

युवाओं पर लाठी चार्ज का आप ने किया विरोध

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर हुए बल प्रयोग का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है। इस संबंध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष विनीत बल्यूटिया के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट से मिले।

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि यह योजना एक तरफ युवाओं के साथ मजाक है तो दूसरी ओर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। सेना की पूरी सरंचना को तहस-नहस करने वाली इस अग्निपथ योजना को समाप्त करना चाहिए।

सेना के दो लाख रिक्त पदों पर तथा अर्धसैनिक बलों पर एक लाख रिक्त पदों पर पूर्व निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप ही भर्ती शुरू की जाए। यहां दीप चंद पांडे, अब्दुल कादिर, संजय कश्यप, हर्ष सिरोही, सूरज कुमार, पंकज कुमार, राकेश भट्ट, दीपांशु राठौर, ममता मेहता मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts