Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

भाजपा विधायक राजा सिंह ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को लेकर दिया विवादित बयान

खबर शेयर करें -

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजा सिंह ने कहा है कि, ‘आपने फिल्म के जरिए जाना कि कश्मीर में हिन्दुओं पर कितना जुल्म हुआ। आप सब पृथ्वीराज चौहान फिल्म देखने जाना। पृथ्वीराज के समय भी मुग़लों ने बहुत अत्याचार किया था, मगर उन्होंने (पृथ्वीराज ने) अपना सिर कभी नहीं झुकाया। आज कई हिन्दू अजमेर दरगाह जाते हैं। मगर यदि कोई उस दरगाह का सही इतिहास जान ले तो चैलेन्ज है कि कोई दुबारा वहाँ नहीं जाएगा। ये ऐसे हजरत की दरगाह (कब्र) है जिसने पृथ्वीराज चौहान की पत्नी को दुष्कर्म करने के लिए सिपाहियों के आगे फेंक दिया था। आज के हर व्यक्ति को अपना इतिहास जानने की आवश्यकता है।’वहीं इस बयान के बाद राजा सिंह के बयान को अपमानजनक बताते हुए उनकी गिरफ्तारी का अभियान चलाया जाने लगा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने राजा सिंह की गिरफ्तारी की माँग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts