Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार, योगी की पुलिस ने लिया एक्शन

खबर शेयर करें -

कानपुर बवाल के बीच पैगंबर पर विवादित टिप्पणी मामले में एक बीजेपी यूथ विंग के नेता को गिरप्तार किया गया है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैगंबर मुहम्मद पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी के यूथ विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव को कानपुर के कर्नलगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. 

क्या है मामला

मामले पर बयान देते हुए उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि,  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैगंबर मुहम्मद पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी के यूथ विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है. बीजेपी यूथ विंग के पूर्व जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव को मंगलवार रात उनकी पोस्ट के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज 

कानपुर पुलिस ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी यूथ विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज किया है. भाजपा युवा विंग के नेता पर धारा 153 ए, धारा 295 ए, आईपीसी की धारा 507 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है. कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

कानपुर में हुआ था बवाल

बता दें कि, बीते हफ्ते शुक्रवार की नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी. पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बंद बुलाया गया था, लेकिन कथित तौर पर जबरदस्ती दुकान बंद कराने के मुद्दे पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़पों और पथराव की घटना हुई.

इस बारे में यूपी पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा था कि, हम जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेंगे. शुक्रवार से हमने ऐसे 23 सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts