Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस:CM पुष्कर सिंह धामी का वादा-उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ होगी खास

खबर शेयर करें -

भाजपा आज अपना 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस मौके पर प्रदेशभर में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी झंड़ा फहरा कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।  

सीएम धामी ने कहा 2025 का स्थापना दिवस बहुत ही खास होगा। उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर विकास से जुड़ी सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए ठाेस रणनीति बनाकर कार्य कर ही है। साथ ही, विकास कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन भी तय की गई है। इसके बाद 11 बजे से जीएमएस रोड पर स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयेाजित किया जा रहा है।

जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे। इसके बाद यहीं से कार्यकर्ता शोभायात्रा भी निकालेंगे, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घंटाघर तक भी पहुंचेगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी अपने घरों पर पार्टी झंडा फहरा रहे हैं। उत्तराखंड में लगातार जीत के रथ पर सवार भाजपा, इस आयेाजन के जरिए लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटने का संकेत दे रही है।

पछुवादून में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
विकासनगर। पछुवादून में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विकासनगर में विधायक आवास पर ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। वहीं सुद्धोवाला में विधायक आवास पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

विधायक मुन्ना चौहान और सहदेव पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास की जानकारी दी। कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, जन हित की पैरोकार रही है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष चंदन लाल अग्रवाल, रोशन नेगी, सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में भाजपा का झण्डा लगाया। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुवल के माध्यम से पीएम मोदी का संबोधन सुना। 
पार्टी के जिला महामंत्री जगतकिशोर बड़थ्वाल ने बताया कि  पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा  है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों में भाजपा का झण्डा लगाया जा रहा है।  बताया कि यह कार्यक्रम सभी मंडलों में आयोजित किया जा रहा है।

भाजपाईयों ने स्थापना दिवस मनाया
नई टिहरी/श्रीनगर। भाजपा ने 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान और वंदेमातरम गया गया। कार्यकर्ताओं औऱ पदाधिकारियों के साथ क चर्चा की गई। श्रीनगर में भाजपा के स्थापना दिवस पर बाजार में निकाली शोभा यात्रा। बड़ी संख्या में भाजपाई हुए शामिल। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts