Connect with us

Uncategorized

उत्तराखण्ड- भ्रष्टाचार के आरोपी मेयर को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड में बड़ी कार्यवाही करते हुए अपने रुड़की मेयर गौरव गोयल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षाे के लिए निष्कासित किया गया है।

वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। गौरतलब है कि रुड़की के सुबोध गुप्ता ने मेयर गौरव गोयल पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।यह मामला कोर्ट में भी गया। 25 लाख मांगने सम्बन्धी मेयर का ऑडियो भी वॉयरल हुआ था। फोरेंसिक जांच में ऑडियो में मेयर गोयल की आवाज का मिलान किया गया था। जांच में गोयल की ही आवाज पायी गयी। इसके बाद से ही विपक्ष व अन्य पार्षद मेयर गोयल के खिलाफ जांच की मांग कर रहा था।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts