Connect with us

Uncategorized

ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो फैक्टरी कर्मचारियों की मौत

हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर-इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग पर कलालहटी गांव के पास बाइक सवार दो फैक्ट्री कर्मी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

भगवानपुर में दो युवक किराए के मकान में रहकर औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे थे। युवक बाइक पर सवार होकर इमलीखेड़ा बाइपास मार्ग पर कलालहटी गांव के पास पहुंचे। इस दौरान बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुमित निवासी खानपुर ब्रह्मपुर को मृत घोषित कर दिया।

उसके साथी रोबिन निवासी नंहेड़ा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफरकर दिया। एम्स ऋषिकेश ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई सुनीत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजीव रौथान ने बताया कि मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts