Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

डंपर से टक्कर के बाद बाइक सवार भाई की मौत, बहन गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

बुधवार को बहुली के पास एक बाइक की डंपर से भिड़ंत में देवाल निवासी भाई की मौत हो गई जबकि बहिन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आसपास के लोग जिला अस्पताल लाए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवाल निवासी हरीश मिश्रा बुधवार को अपनी बहिन उर्मिला को बाइक में बैठाकर बुधवार अपराह्न तीन बजे जिला मुख्यालय से देवाल अपने घर जा रहा था। बहुली के पास उनकी बाइक की टक्कर एक डंपर से हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हरीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उर्मिला मामूली चोट है। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। साथ ही डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। डंपर चालक फिलहाल फरार चल रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts