Connect with us
देहरादून के प्रेमनगर स्थित पौंधा में एक बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। वहीं टिहरी में शुक्रवार देर रात कैम्पटी थानांतर्गत पंतवाड़ी रोड पर डिग्री कॉलेज के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया।

Uncategorized

देहरादून में बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत; टिहरी में खाई में गिरा ट्रक

खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर स्थित पौंधा में एक बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्र ने तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी

प्रेमनगर थाना इंचार्ज पीडी भट्ट ने बताया कि बीते गुरुवार शाम को मनोज ढौंढियाल निवासी पौड़ी गड़वाल उम्र 48 वर्ष पौंधा में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्र शशांक ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में मनोज ढौंढियाल को गहरी चोट आई, उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार को भी काफी चोटें आई हैं, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

टिहरी में खाई में गिरा ट्रक, तीन घायल हायर सेंटर रेफर

वहीं टिहरी में शुक्रवार देर रात कैम्पटी थानांतर्गत पंतवाड़ी रोड पर डिग्री कॉलेज के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना पर थानाध्यक्ष कैम्पटी मय चौकी प्रभारी, नैनबाग पुलिस फोर्स व स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय नैनबाग पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार कर देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया।

हादसे में घायलों के नाम:

हादसे में घायलों में अशोक कुमार पुत्र सूरत सिंह उम्र 40 वर्ष (चालक) , अरविंद पुत्र दीवान सिंह उम्र 42 वर्ष, अजय पुत्र भरत सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी निवासी ग्राम कांडी तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी टिहरी गढ़वाल शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts