Connect with us

Uncategorized

बड़ा खुलासा: इस आईएएस के पास आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति, विजिलेंस के निशाने पर आईएएस और 64 कर्मचारी

देहारदून: आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस का शिकंजा कसता जा रहा है। हालांकि, अब तक वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में विजिलेंस कोर्ट के माध्यम से उन्हें नोटिस भिजवा सकती है। आइएएस पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

आइएएस यादव 2019 में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश जारी किए। विजिलेंस टीम ने आइएएस को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इसके बाद आइएएस का पक्ष जानने के लिए तीन सदस्यीय हाईपावर कमेटी बनाई गई, लेकिन आइएएस ने उसे भी गुमराह किया।

विजिलेंस को आइएएस के खिलाफ काफी साक्ष्य मिले, जिसके बाद रामविलास यादव के खिलाफ 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया। विजिलेंस के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कई बार बुलाने के बावजूद भी अब तक आइएएस रामविलास यादव पेश नहीं हुए हैं। यदि वह अपना पक्ष रखने के लिए प्रस्तुत नहीं होते हैं तो नियमों के मुताबिक उन्हें कोर्ट से नोटिस भिजवाया जाएगा।

विजिलेंस के निशाने पर 64 अधिकारी व कर्मचारी

रिश्वत लेकर काम कराने का दावा करने वाले कई अधिकारी व कर्मचारी विजिलेंस के निशाने पर हैं। देहरादून व हल्द्वानी दोनों सेक्टरों में अधिकारियों व कर्मचारियों की फाइल खंगाली जा रही हैं। जांच में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी ने अप्रैल में 1064 हेल्पलाइन जारी की थी।

डेढ़ महीने में हेल्पलाइन पर 3358 व्यक्तियों ने फोन कर शिकायत की। इनमें से कुछ शिकायतें आम समस्याओं की हैं, जिन्हें सीएम हेल्पलाइन नंबर पर फारवर्ड कर दिया गया है। जबकि 64 शिकायतें रिश्वत मांगने की मिली हैं। विजिलेंस की ओर से इन शिकायतों की जांच करवाई जा रही है।

64 शिकायतों में देहरादून सेक्टर में 36 व हल्द्वानी सेक्टर में 26 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। छह मामलों को विजिलेंस ट्रैप कर चुकी है, जबकि 27 शिकायतों पर साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं और चार मामले शासन को भेजे गए हैं। राजस्व विभाग सेभ्रष्टाचार की शिकायतें सर्वाधिक हैं।

1064 हेल्पलाइन पर आने वाली कुछ शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर ट्रांसफर किया जाता है। भ्रष्टाचार संबंधी जो भी शिकायतें होती हैं, उस पर विजिलेंस कार्रवाई कर रही है।

– अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक विजिलेंस

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts