Connect with us

Kasturi News

अपराध

बड़ी खबर : सिडकुल फैक्टरी में नाबालिग बालिकाओं के साथ अमानवीय व्यवहार, प्लांट हेड गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

सिडकुल फैक्टरी में नाबालिग बालिकाओं के साथ अमानवीय व्यवहार, प्लांट हेड गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक एंटरप्राइजेज में नाबालिग लड़कियों के साथ जबरन काम करवाने और प्रताड़ना करने के मामले में पुलिस ने प्लांट हेड रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन ने लड़कियों पर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की और हाथ-पांव बांधकर प्रताड़ित किया। साथ ही मोबाइल से वीडियो बनाकर चोरी कबूलने का दबाव बनाया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है और पिछले करीब दो वर्षों से सिडकुल स्थित कार्तिक एंटरप्राइजेज में काम कर रही थी। उसके साथ दो अन्य नाबालिग लड़कियां भी काम करती थीं।

आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा था। इसके अलावा मजदूरी में कटौती और पूरा वेतन न देने की भी शिकायतें सामने आई हैं। 24 मार्च को तीनों लड़कियां चाय पीकर लौटीं तो उन्हें बुलाकर पहले महिला गार्ड से तलाशी कराई गई। कुछ न मिलने के बावजूद दोपहर में उन्हें फिर से ऑफिस बुलाया गया, जहां उनके साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और दुपट्टे उतरवाकर हाथ-पांव बांध दिए गए। उन्हें प्लांट में ले जाकर अन्य कर्मचारियों के सामने अपमानित किया गया और चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लड़कियों को अपने साथ घर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी नितेश शर्मा को प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्लांट हेड समेत पांच लोगों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान आरोपी रजनीश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

उसके मोबाइल की जांच में घटना से जुड़े वीडियो बरामद हुए। दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िताओं की उम्र में हेरफेर किया गया और उनसे जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts