Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : पाकिस्तान कनेक्शन में युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस का कलियर क्षेत्र में छापा

 

पाकिस्तान कनेक्शन में युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस का कलियर क्षेत्र में छापा

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवती को पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन मामला बड़े स्तर के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में पुलिस ने हाल ही में एक आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने आसफनगर निवासी युवती का नाम सामने आने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद संयुक्त टीम ने गांव में दबिश दी।

 

 

बताया जा रहा है कि युवती की पहचान करने में पुलिस को करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान होने के बाद युवती को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गई।

 

 

अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच पाकिस्तान के माध्यम से बड़े पैमाने पर नकदी ट्रांजेक्शन की चर्चाएं तेज हैं।

 

 

एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज केस से संबंधित है और स्थानीय पुलिस ने केवल आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts