Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर:CM धामी का बड़ा फैसला, निरस्त होंगी गड़बड़ी वाली भर्तियां, गैंगस्टर और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में कार्रवाई के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले और अन्य भर्तियों की जांच की समीक्षा की। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़े फैसले लिए हैं, जिससे नकल माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही सीएम धामी ने नकल माफिया के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

-सीएम धामी ने कहा कि जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट के साथ ही PMLA में कार्यवाही की जाए।

-जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए।

-जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं, उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।

-जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है, उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

-UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

-मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही साथ सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts