Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : भवाली के कथित व्यापारी नेता नरेश पांडे को नहीं मिली फौरी राहत, 26 मई को होगी अग्रिम जमानत पर सुनवाई

भवाली के कथित व्यापारी नेता नरेश पांडे को नहीं मिली फौरी राहत, 26 मई को होगी अग्रिम जमानत पर सुनवाई

नैनीताल जिले के भवाली में कई युवतियों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे कथित व्यापारी नेता नरेश पांडे को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है। मामले में आरोपी द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर तत्काल राहत देने से सेशन कोर्ट ने इंकार कर दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

 

 

सूत्रों के अनुसार आरोपी पक्ष ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। अदालत ने दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है। फिलहाल आरोपी को कोई अंतरिम सुरक्षा नहीं मिली है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts