Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर : गहरी खाई में गिरने से 3 जवान शहीद, LoC पर गश्त के दौरान हादसा 

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। मृतकों में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (JCO) भी हैं। भारतीय सेना ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गए थे।

आर्मी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान LOC के पास गश्त कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों खाई में गिर गए। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर कहा, “एक नियमित ऑपरेशंस टास्क के दौरान एक जेसीओ और दो ओआर का दल गहरी खाई में गिर गया। रास्ते पर बर्फ गिरी हुई थी।” सेना ने बताया कि तीनों जवानों का शव बरामद कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts