Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के घर सीबीआई का छापा

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा है. इसकी जानकारी सिसोदिया ने खुद ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा कि सीबीआई आई है.उनका स्वागत है.हम कट्टर ईमानदार हैं.लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं.बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है.सिसोदिया के घर सीबीआई के छापे पर राजनीतिज्ञों ने प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा है।सीबीआई की इस कार्रवाई पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी. सीबीआई का स्वागत है. पूरा सहयोग करेंगे. पहले भी कई जांच/रेड हुई. कुछ नहीं निकला. अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts