Connect with us

राजनीति

बिग ब्रेकिंग : शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

खबर शेयर करें -

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बन गई। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में नव निर्वाचित विधायकों ने शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुना। इसके साथ ही लगभग डेढ़ दशक बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। भाजपा पहली बार अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने जा रही है और शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

 

 

 

भाजपा की इस जीत को बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 200 से अधिक सीटें हासिल कर तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। चुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी भाजपा के सबसे आक्रामक और प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने न केवल नंदीग्राम में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत रखी बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी कड़ी चुनौती दी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक जड़ें और मजबूत करेगी।

 

 

शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आने वाले शुभेंदु ने अपने करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस से की थी। वह सांसद, विधायक और राज्य सरकार में मंत्री भी रहे। वर्ष 2020 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद से वह बंगाल भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बनाई थी।

 

 

भाजपा के भीतर शुभेंदु अधिकारी को संगठन और प्रशासन दोनों का अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष की सहमति के बाद ही उनके नाम पर अंतिम फैसला लिया गया। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

 

 

 

अब राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। भाजपा इस शपथ ग्रहण समारोह को बंगाल में “नए राजनीतिक युग की शुरुआत” के रूप में पेश करने की तैयारी में है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts