Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बड़ी खबर, बिग ब्रेकिंग : बियरशीबा किच्छा , स्प्रिंगdale हल्द्वानी, किच्छा, रामनगर के इन बड़े विद्यालय समेत 10 स्कूलों की मान्यता ख़त्म

खबर शेयर करें -

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून रीजन के 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता रद्द कर दी है। इसमें किच्छा, हल्द्वानी के एक एक स्कूल भी शामिल हैँ। इस कार्रवाई के बाद इन स्कूलों में दाखिल बच्चों के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैँ। बोर्ड ने मान्यता रद्द करने सम्बन्धी पत्र देहरादून रीजन को भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड और यूपी के ये सभी स्कूल जनरल मान्यता पर संचालित हो रहे थे। स्कूल द्वारा बोर्ड परीक्षाएं भी नियमित तौर पर नहीं हुई थी। इसके अलावा स्कूल मान्यता के नियमों को भी पूरा नहीं कर रहा था। इसके अलावा कई और तरह से स्कूलों में मान्यता की नियम शर्तों का उल्लंघन हो रहा था। सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफि‍लिएशन ने इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है। इस आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है।

सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफि‍लिएशन ने इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है। इस आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है।

इन 10 स्कूलों की मान्यता की गई खत्म

रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर, यूपीपरम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी, देव ऋषि विद्यापीठ, शाहदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी, बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल किच्छा, यूएसनगर, स्प्रिंग डेल स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी, बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार, न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून, गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी,आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार, श्री डीडी छिनवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized