Connect with us

Uncategorized

Big Breaking : सेना की नयी नीति ‘अग्निपथ’ के विरोध में ग्वालियर में हंगामा, स्टेशन पर तोड़फोड़

ग्वालियर. सेना की नयी भर्ती नीति अग्निपथ का विरोध शुरू हो गया है. इसके विरोध में ग्वालियर में ज़बरदस्त हंगामा कट गया है. सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी. युवा यहां के रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पहुंच गए हैं. बिरला नगर स्टेशन पर तोड़फोड़ के बाद आगजनी की खबर है. हालात तनाव पूर्ण होते ही फौरन कलेक्टर और एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है.

सेना की नयी भर्ती नीति अग्निपथ के विरोध में ग्वालियर में हंगामा कटा हुआ है. इसके विरोध में सैकड़ों युवक शहर के प्रमुख चौराहे गोला का मंदिर में इकट्ठा हो गए और चक्का जाम कर दिया. उत्पाती युवकों ने यहां गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी मचा दी. खबर मिलते ही कलेक्टर एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन हंगामाई नहीं माने.

स्टेशन पर उत्पात
उपद्रव के लिए निकले युवक उसके बाद रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गए. बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर उत्पाती पटरियों पर उतर आए. यहां कुर्सियां तोड़ दीं. पूरे स्टेशन पर युवकों ने हंगामा बरपा दिया. मुख्य रेलवे स्टेशन पर भी हंगामाई पहुंच गए हैं. भारी पुलिस फोर्स शहर में तैनात कर दिया गया है.

स्टेशन पर उपद्रव
उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. उन्हे खदेड़ने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया औऱ फिर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. उपद्रवियों ने बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर आगजनी और वहां खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस में तोड़फोड़ कर दी. मौके पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स ने उन्हें हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts