Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बिग ब्रेकिंग: तबादला एक्ट के दायरे से बाहर होगा स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में अब 258 जांचें मुफ्त

खबर शेयर करें -

देहरादून। स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री dr धन सिंह ने विभाग को तबादला एक्ट से बाहर करने के लिये कैबिनेट में प्रस्ताव लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। Dr रावत ने कहा की स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आती है जहां पर चिकित्साकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ का स्थानांतरण जरूरत के अनुसार करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के तबादला एक्ट के अधीन होने से विभाग में स्थानांतरण को लेकर कठिनाईयां पैदा होती है। जिसे दूर करने के लिये विभाग को तबादला एक्ट से बाहर रखना जरूरी है। प्रदेश में निःशुल्क पैथौलॉजी जांचों का दायरा बढ़ाते हुए अब राजकीय अस्पतालों में 207 के स्थान पर 258 जांचे निःशुल्क की जायेगी। ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा पर्वतीय जनपदों में खुशियों की सवारी का दायरा बढ़ाया जायेगा। ताकि विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में लाने व वापस घर पहुचाने में बेहत्तर सुविधा मिल सके।
सूबे में पुरानी हो चुकी राज्य सेक्टर की एम्बुलेंस वाहनों को शव वाहन के रूप में परिवर्तित कर इस्तेमाल में लाया जायेगा। अधिकारियां को 108 सेवाओं को और बेहत्तर बनाने के साथ ही उनके रिस्पॉस टाइम को निश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं । बैठक में विभाग द्वारा संचालित 104 टेली कांस्लटेंसी सेवा सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत औसतन 300 कॉल प्रतिदिन प्राप्त हो रही है, जबकि विभाग द्वारा लगभग चार हजार लोगों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts