Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बिग ब्रेकिंग: चंपावत में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के तमाम समर्थक भाजपा में

खबर शेयर करें -

पूर्व कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल के तमाम समर्थकों ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

दरअसल चंपावत सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए सीट पेशकश करते हुए सिटी छोड़ी। इस सीट पर 31 मई को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी‌। बीजेपी को ओर से सीएम धामी को और कांग्रेस की ओर से निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेला है। बता दें कि निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है। मगर उन्हें तगड़ा झटका लगा है।

आज पूर्व विधायक खर्कवाल के खास माने जाने वाले खलकंडिया के पूर्व प्रधान योगेश खर्कवाल ने भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में पटका पहन लिया है। उन्होंने खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। योगेश के अलावा बनबसा के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम ज्याला, योगेश चंद्र, दीपक पाठक जिला सचिव यूथ कांग्रेस श्यामलाल कांग्रेस सेवा दल, शंकरलाल पूर्व बीडीसी मेंबर कांग्रेस, मोहन लाल कांग्रेस, मोहन चंद्र जोशी कांग्रेस, जतिन देउपा, योगी पांडे, दीपक फर्त्याल पूर्व बीडीसी, प्रकाश जोशी, हेम खर्कवाल आदि ने भी भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए मुख्यमंत्री धामी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts