Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बिग बिग बिग ब्रेकिंग: कैलाश गहतोड़ी का इस्तीफा, चंपावत के होंगे धामी

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे ये तय हो गया है। गुरुवार को चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपें दिया। जिसके बाद सीएम धामी चंपावत विधानसभा सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही कई दिनों से चली आ रही कयासबाजी पर विराम लग गया।
गौरतलब है कि चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले अपनी विधानसभा सीट छोड़ने की पेशकश की थी। जिसके बाद सीएम धामी ने चंपावत में जनसभा को संबोधित भी किया था। चंपावत धामी की परंपरागत खटीमा सीट से लगी हुई है। इसलिए वह यहां के राजनीतिक, जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों से परिचित भी हैं। ऐसे तमाम कारणों से ये सीट धामी की सबसे पसंदीदा और सुरक्षित सीटों में मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री पद की दूसरी दफा शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा के वेबसाइट, टनकपुर, पूर्णागिरी भ्रमण पर रहे। अब वह कल बृहस्पतिवार को चंपावत पहुंच रहे है। वह न्याय के देवता गोलज्यू के मंदिर के भी दर्शन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts